Kuttey Release Date: अर्जुन कपूर, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'कुत्ते' सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल, फाइनल हुई रिलीज डेट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 7, 2022, 12:32 PM IST

Kuttey Release Date, Tabu, Naseeruddin Shah and Arjun Kapoor: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तब्बू और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यह थ्रिलर सस्पेंस फिल्म अगले साल 13 जनवरी 2023 को रिलीज की जाने वाली है। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

Kuttey Release Date, Arjun Kapoor, Naseeruddin Shah and tabu: बॉलीवुड अब पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। साल 2022 यकीनन बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री के लिए निराशाजनक रहा है। ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल रही हैं और प्रोड्यूसर को भारी नुकसान चुकाना पड़ा है। अब उम्मीद है कि साल 2023 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त साबित हो सकता है। शाहरुख खान की फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है जिसके लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। अब पठान (Pathaan) से पहले एक और थ्रिलर फिल्म के रिलीज की डेट फाइनल हो गई है।

Kuttey Release Date

Kuttey Release Date

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह और तब्बू स्टारर फिल्म 'कुत्ते' (Kuttey) की रिलीज डेट पर मिल्स के मेकर्स ने मुहर लगा दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार फिल्म 13 जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है। खुद अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है।

End of Feed