Kuttey Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' ने पहले ही दिन टेके घुटने, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 14, 2023, 12:27 PM IST

Kuttey Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म कुत्ते (Kuttey) बीते दिन शुक्रवार 13 जनवरी 2023 को रिलीज कर दी गई है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है और कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते (Kuttey) रिलीज हो गई है।
  • रिलीज के पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
  • फिल्म को सोशल मीडिया बायकॉट किया जा रहा है।

Kuttey Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म कुत्ते (Kuttey) को बीते दिन शुक्रवार 13 जनवरी 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्मो को दर्शकों के औसत रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं कई फैंस का मानना है कि फिल्म वन टाइम वॉच है। बावजूद इसके रिलीज के पहले ही दिन 'कुत्ते' बॉक्स ऑफिस (Kuttey Box Office Collection) पर बुरी तरह फेल हो गई है। अर्जुन कपूर स्टारर यह फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म का पोस्टर और टाइटल से आपत्ति है। राजस्थान में तो इस फिल्म के खिलाफ कोर्ट में आधिकारिक याचिका भी दर्त कर दी गई है। ऐसे में सिनेमाघरों पर भी सूखा पड़ा हुआ है। दर्शक फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं और यही कारण हैं कि कुत्ते के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े काफी निराशाजनक हैं।

Kuttey Box Office Collection Day 1

Kuttey Box Office Collection Day 1

बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई 'कुत्ते'

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं। लगभग 35 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म कुत्ते ने पहले दिन केवल 1 करोड़ से 1.4 करोड़ तक की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन 8 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती हैं, हालांकि मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

End of Feed