Kush S. Sinha Attend Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) और उनके भाई कुश सिन्हा( Kush S. Sinha =) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी "निकिता रॉय"( Nikita Roy) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुश सिन्हा की ये बतौर डायरेक्टर पहली मूवी है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएगी। दोनों भाई-बहन लंबे समय बाद साथ काम करते नजर आएंगे। वहीं पिछले साल जब सोनाक्षी और जहीर की शादी में कुश सिन्हा नजर नहीं आए थे तो लोगों ने भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब कुश ने खुद बताया है कि वह सोनाक्षी सिन्हा की शादी में आए थे।
हाल ही में न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू में कुश सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) की शादी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मीडिया में मेरी बहन की शादी में शामिल न होने के बारे में बहुत चर्चा हुई और ईमानदारी से कहूँ तो यह झूठी खबर थी। मुझे नहीं पता कि ये लेख किसने प्रकाशित किए। मैंने पिछले साल ही स्पष्ट कर दिया था, मैं वहां गया था। मैं शादी में शामिल हुआ था। मैं इस बारे में बस इतना ही कहूँगा। वह मेरी बहन है और आखिरकार मैं उसका सम्मान करता हूँ और उससे प्यार करता हूँ। उनके इस बयान से साफ हो गया कि दोनों भाई-बहन के बीच सब ठिक है।
ट्रोल होने पर कुश ने कहा विवाद और ट्रोलिंग मुझे वास्तव में परेशान नहीं करते हैं। अगर कुछ सच नहीं है, तो यह मुझे प्रभावित नहीं करता है। मुझे हर उस व्यक्ति को जवाब देने की जरूरत महसूस नहीं होती जो मुझ पर निशाना साधता है। मुझे अपना परिवार और दोस्त प्यारे हैं।
