Vibe teaser: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के बाद कुणाल अब एक बार फिर दर्शकों के लिए मजेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। ‘वाइब’ का टीजर आज रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टीजर में कुणाल का मजेदार और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। टीजर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Yash की Toxic को CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट, बदले जाएंगे कुछ शब्द)
वाइब का टीजर रिलीज (pic credit-vibe teaser)
वाइब का टीजर रिलीज
कुणाल खेमू अब अपनी नई कॉमेडी फिल्म वाइब के साथ वापस आ रहे हैं। मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया, जिसमें कुणाल एक ऐसे आम इंसान की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसे अचानक देश की सुरक्षा के लिए जासूस बनने की ट्रेनिंग दे दी जाती है। टीजर की शुरुआत एक मजेदार लाइन से होती है, “जब देश पर खतरा आता है, तो हीरो सामने आते हैं। कुछ हीरो पैदा होते हैं, कुछ को ट्रेनिंग दी जाती है और कुछ को किडनैप कर लिया जाता है।” इसके बाद कुणाल खेमू और उनके दोस्त, जिनका किरदार ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव निभा रहे हैं, किडनैप होते नजर आते हैं।
प्रीति जिंटा फिल्म में एक ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालती दिखाई देती हैं। वह बताती हैं कि देश को कुणाल और स्पर्श की मदद चाहिए। इस पर कुणाल मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अगर देश को उनकी जरूरत पड़ गई है, तो मामला पहले ही हाथ से निकल चुका है। वह प्रीति से उन्हें छोड़ने और टाइगर या पठान जैसे जासूसों को भेजने की बात भी कहते हैं। टीजर में कुणाल अपने नए जासूसी मिशन को संभालने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन वह हर काम में काफी अनाड़ी दिखाई देते हैं। आखिर में बॉबी देओल की फिल्म ‘सोल्जर’ का मजेदार संदर्भ भी देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी दो ऐसे दोस्तों के आसपास घूमती है, जो अपनी जिंदगी भी ठीक से नहीं संभाल पाते। लेकिन अचानक वे एक आतंकवादी साजिश के बारे में जान जाते हैं और बिना किसी तैयारी के देश को बचाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ जाती है। कुणाल खेमू ने फिल्म को लिखने, निर्देशित करने और इसमें अभिनय करने के साथ-साथ चिराग निहलानी के साथ प्रोड्यूस भी किया है।
