Kunal Kapoor Inder Dev Look: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण ( Ramayana) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) की इस फिल्म को लेकर रोज कोई न कोई अपडेट सुनने को मिल जाता है। कुछ दिन पहले ही खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर फिल्म में इन्द्र देव का किरदार करते नजर आएंगे। इस रोल के लिए उन्हें लॉक कर लिया गया है। इस खबर ने कुणाल कपूर के फैंस को खुश कर दिया था। कुणाल कपूर ने फिल्म के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसे देखकर लोग दावा कर रहे हैं कि ये लुक इन्होंने इन्द्र देव के लिए किया है।
एक्टर कुणाल कपूर( Kunal Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीकेंड बिताते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्टर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि वह अपनी अपकमिंग मूवी रामायण के लिए रेडी हो गए हैं और उनका लुक इन्द्र देव की तरह तैयार किया जा रहा है। वहीं इस फोटो के साथ कुणाल ने और भी कई फोटोज शेयर की हैं जिसमें एक्टर अपना वीकेंड कैसे बिताया ये दिखा रहे हैं। इस फोटो के अपलोड होते ही लोग उनसे पूछ रहे हैं इन्द्र देव का लुक ऐसा होने वाला है क्या। एक्टर की इन फोटोज पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं लोगों का कहना है कि आपका लुक और फिटनेस तो रणबीर कपूर को भी टक्कर दे रहा है।
बात करें रामायण मूवी की तो फिल्म के लिए मजेदार स्टारकास्ट को चुन लिया गया है। बिग बजट में बनकर तैयार हो रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, सनी देओल, रवि दुबे जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
