Kunal Kapoor on Ramayana Part 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर कुणाल कपूर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया। 'ज्वेल थीफ' का हिस्सा रहने के बाद कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) ने अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि कुणाल कपूर इस मूवी में भगवान इंद्र का किरदार निभाते नजर आएंगे। अब इन अफवाहों पर पक्की मुहर लगाते हुए कुणाल कपूर ने बड़ा रिएक्शन दिया है।
न्यूज18 के साथ बात करते हुए कुणाल कपूर ने 'रामायण पार्ट 1' का हिस्सा होने पर कहा, 'यह कल्चर के इतिहास के लिए बहुत ही अहम फिल्म है। यह अहम इसलिए भी हैं क्योंकि फिल्म को बनाने के लिए ऐसे निर्माता और लोग मौजूद हैं, जो इसे बड़े स्केल तक ले जा सकते हैं। यह फिल्म उस स्केल पर बनाई जा रही है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होगी।' इस मूवी में भगवान इंद्र का किरदार निभा पर कुणाल कपूर ने दिया रिएक्शन।
कुणाल कपूर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस भूमिका को देखकर सरप्राइज हो जाएंगे।' बता दें 'रामायण' में कुणाल कपूर की भिड़ंत साउथ सुपरस्टार यश से होगी, जो लंकापति रावण के रोल में दिखाई देंगे। दोनों के बीच एक धांसू एक्शन सीन शूट किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम और देवी सीता के रोल में साई पल्लवी को देखा जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट अगले साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में हनुमान के रोल में सनी देओल को देखा जाएगा।
