कुमार सानू ने किया था पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य को प्रेग्नेंसी में टॉर्चर, सिंगर पर लगे ये गंभीर आरोप

Kumar Sanu Ex Wife Allegation: सिंगर कुमार सानू की पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने उनपर चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। रीटा ने सिंगर के परिवार वालों पर टॉर्चर का इल्जाम लगाया। सिर्फ यही सिंगर की पहली पत्नी ने ये तक बताया कि उन्हे घर से बाहर जाने की भी इजाजत नहीं थी।

Kumar Sanu Ex Wife Allegation: बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू अब सिर्फ अपने गानों को लेकर ही नहीं अब पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। एक एक कर कुमार सानू को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। पहले 'बिग बॉस 19' के घर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपने और कुमार सानू के लिव इन रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया। अब कुमार सानू की पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने सिंगर और उनके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए। रीटा के इन खुलासों को सुन लोगों के कान सन्न रह गए कि ऐसा भी किसी औरत के साथ हो सकता है।

Kumar Sanu Ex Wife Allegation

Image Source: Instagram

कुमार सानू (Kumar Sanu) की पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने हाल ही में 'फिल्म विंडो' से बातचीत करते हुए बताया कि जब मैं प्रेग्नेंट थी तब उन्होंने मुझे कोर्ट में घसीटा, जबकि उस समय सिंगर का अफेयर चल रहा था जो अब जाकर सामने आया है। जब मैं तीसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थी जो मुझे टॉर्चर किया गया। कुमार सानू ने मुझे घर से बाहर जाने और पार्लर में वैक सिंग कराने की भी इजजात नहीं दी थी। कुमार सानू की बहनें अपने पति और बच्चों को छोड़कर सिंगर के साथ एक ही कमरे में सोती थीं।

End of Feed