Krystle D'Souza Zoom Interview: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रहे हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तक रणवीर सिंह की ये फिल्म 750 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं। इन सब के बीच फिल्म में नजर आने वाली क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने Zoom को खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टल डिसूजा ने रणवीर सिंह संग काम करने पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं क्रिस्टल डिसूजा ने क्या कहा।
क्रिस्टल डिसूजा ने कही ये बात
जूम को दिए खास इंटरव्यू में क्रिस्टल डिसूजा ने बताया, 'सच मानिए, मैं 1% भी तैयार नहीं थी। अगर तैयार होती तो साड़ी नहीं पहनती। मैं तो कभी साड़ी नहीं पहनी। ज्यादातर ड्रेस या पैंट्स में रहती हूं। लेकिन उस दिन अचानक मन किया कि साड़ी पहनूं। क्यों किया, पता नहीं बस साड़ी पहनकर चली गई। मुझे सिर्फ इतना कहा गया था कि म्यूजिक लॉन्च में बस बैठना है। हर गाना स्टेज पर लॉन्च होगा। जैस्मिन सैंडलास और माधुबंती बागची ‘शरारत’ गाना गाएंगी। मुझे बस ताली बजानी है या वाइब करना है, बैकस्टेज फोटोज के लिए। हम वहां पहुंचे। रणवीर सिंह यहां बैठे थे, मैं यहां। जैस्मिन और माधुबंती स्टेज पर गा रही थीं। अचानक रणवीर बोले, ‘क्रिस्टल, ये तुम्हारा गाना है। चलो और हाथ पकड़कर स्टेज पर ले गए। मैं तो सोच में पड़ गई – ‘क्या?’ फिर उनकी एनर्जी मुझमें आ गई। रणवीर की वाइब और एनर्जी इतनी जोरदार है कि आप खुद ब खुद उनके साथ मैच करने लगते हैं।
रणवीर सिंह संग जमकर किया डांस
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो रणवीर की एनर्जी से मैच करने की कोशिश नहीं कर रही थीं, बल्कि खुद ब खुद हो गया। 'कोई कोशिश नहीं थी। मैं अपने आप उनके लेवल पर पहुंच गई। जाहिर है, मैं उनके लेवल तक नहीं पहुंच सकती लेकिन मैंने कोशिश की। हम बस नाचे। मुझे लगा ही नहीं कि मैं स्टेज पर हूं। ऐसा लगा जैसे क्लब में नाच रही हूं। कोई देख नहीं रहा। बस उस पल को जी रही हूं। उस मोमेंट को मैंने बहुत एंजॉय किया।
