कृष्णा अभिषेक का बयान सुनकर फिर भड़क जाएंगे गोविंदा!! कहा- ' उनकी सोच नेक्स्ट लेवल है'

Krushna Abhishek on Govinda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में दावा किया कि उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के टीवी शो में राइटर्स जानबूझकर उन्हें ऐसी लाइनें बुलवाते हैं, जिससे गोविंदा की बेइज्जती होती है। अब कृष्णा ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Krushna Abhishek on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में गोविंदा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें की थीं। दरअसल, सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर कई आरोप लगाए थे। गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा के लगाए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी। वहीं उन्होंने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर भी बात की थी। गोविंदा ने कहा था कि कृष्णा के टीवी शोज के राइटर्स उन्हें ऐसी बातें कहने के लिए उकसाते हैं जो उन्हें अपमानजनक लगती हैं। इस बारे में अब कृष्णा ने भी बात की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....

govinda krushna

pic credit- instagram

क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के बीच के निजी विवाद अब दुनिया के सामने आ गया है। सुनीता ने आरोप लगाया है कि गोविंदा का कोई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। गोविंदा ने हाल ही में इस पर जवाब दिया था। साथ में उन्होंने अपने भांजे कृष्णा का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि अगर आप कृष्णा के टीवी शो देखें तो नोटिस करेंगे कि राइटर्स उन्हें ऐसी बातें बुलवाते हैं जिससे उनकी बेइज्जती होती है। गोविंदा ने बताया कि उन्होंने कृष्णा को सावधान किया था कि उन्हें उनका इस्तेमाल करके बेइज्जत किया जा रहा है, लेकिन जब वे ऐसा कहते थे तो सुनीता नाराज हो जाती थीं। गोविंदा ने खुद को शांत स्वभाव का बताया और कहा कि उन्हें हमेशा समझ नहीं आता कि उनके दोस्त कब गुस्सा होते हैं या कब ठीक रहते हैं।

End of Feed