Pathaan Controversy: शाहरुख खान पर KRK का बड़ा दावा, बोले- नाम और रिलीज डेट में होगा बदलाव

KRK On Pathaan Release Date: कमाल आर खान का दावा है कि पठान फिल्म का नाम और रिलीज डेट में मेकर्स बदलाव करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है। बता दें, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन में बदलाव करने के आदेश दिए हैं।

KRK On Pathaan Release Date: शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर जबरदस्त विवाद पूरे देश में चल रहा है। इस फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका ( Deepika Padukone) ने भगवा रंग की बिकनी पहनी थी, जिसके बाद पूरे देस में हंगामा शुरू हो गया। इस गाने को हटाने की मांग भी हो रही थी। अब हाल ही में सेल्फ क्लेम्ड फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान ने फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पठान फिल्म के मेकर आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान इस फिल्म का नाम और रिलीज डेट बदलने की प्लानिंग में है। इसकी ऑफिशियल घोषणा सोमवार यानी 2 जनवरी को की जाएगी। हालांकि अभी तक मेकर्स के द्वारा इस बात पर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

KRK On Pathaan

सेंसर बोर्ड ने काट छाट करने के दिए आदेश

End of Feed