KRK ने उड़ाई Tu Jhoothi Main Makkaar की धज्जियां, Ranbir Kapoor की फिल्म को बताया 'वाहियात'

KRK Reviews Tu Jhoothi Main Makkaar: कमाल आर खान ने ट्वीट करके तू झूठी मैं मक्कार के बारे में काफी बुरा भला कहा है। केआरके ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार को इस साल की सबसे वाहियात मूवी बताया है। केआरके के अनुसार रणबीर कपूर ने एक बार फिर से खराब स्क्रिप्ट चूज की है।

KRK Reviews Tu Jhoothi Main Makkaar: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर दर्शकों के सामने हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दे रही हैं। तू झूठी मैं मक्कार का डायरेक्शन लव रंजन ने किया है, जो अपनी शानदार रॉम कॉम के लिए जाने जाते हैं। लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि होली के मौके पर उन्हें एक कमाल की कॉमेडी फिल्म की उम्मीद है। दर्शकों की इन उम्मीदों पर कमाल आर खान के ट्वीट्स पानी फेरते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि केआरके ने रणबीर कपूर की मूवी की धज्जियां उड़ा दी हैं। केआरके ने 4 ट्वीट किए हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने तू झूठी मैं मक्कार को इस साल की वाहियात फिल्म करार दिया है।

KRK ने उड़ाई Tu Jhoothi Main Makkaar की धज्जियां

KRK ने उड़ाई Tu Jhoothi Main Makkaar की धज्जियां

कमाल आर खान ने लिखा है, 'फिल्म का हर दूसरा सीन समुंदर किनारे हैं लेकिन रणबीर पानी में नहीं जा रहा है केवल श्रद्धा कपूर पानी में दिखती है। लव भाई जब रणबीर को पानी में उतारना नहीं था तो फिल्म को समुंदर किनारे शूट करने का क्या फायदा था?'

End of Feed