KRK reviews Cirkus: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म सर्कस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहा है। कई लोगों को सर्कस काफी पसंद आ रही है तो कई लोग इसे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सबसे कमजोर मूवी बता रहे हैं। फिल्म सर्कस से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें थीं। उन्हें लग रहा था कि सर्कस (Cirkus) साल 2022 का अंत धमाकेदार अंदाज से करेगी और जमकर कमाई करेगी लेकिन इसको लेकर सामने आए रिव्यूज इन उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं। अगर बात कमाल आर खान (KRK) की करें तो उन्होंने भी रोहित शेट्टी की मूवी देख ली है और उन्हें यह काफी पसंद आई है। कमाल आर खान ने ट्वीट करके कहा है कि जो दर्शक इस क्रिसमस के मौके पर मनोरंजक मूवी देखना चाहते हैं, वो सर्कस का रुख कर सकते हैं।
KRK ने Cirkus देखकर की Rohit Shetty की तारीफ, ट्वीट करके बोले 'जो एंटरटेनमेंट चाहते हैं...'
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैंने रोहित शेट्टी की सर्कस देख ली है और यह बहुत ही कलरफुल मूवी है। यह अच्छी टाइमपास फिल्म है। रोहित शेट्टी ने अच्छी मूवी बनाई है। संजय मिश्रा ने सबसे अच्चा काम किया है। जिन दर्शकों को ब्रेनलैस कॉमेडी मूवीज पसंद हैं, उन्हें सर्कस पसंद आएगी।'
Watched #Cirkus! It’s a good colourful time pass comedy film. #RohitShetty has done a good job. Sanjay Mishra is th… t.co/BeygAS2AdS
— ANI (@ANI) Dec 23, 2022
फिल्म पत्रकारों को पसंद नही आई रोहित शेट्टी की सर्कस
बीती रात रोहित शेट्टी ने फिल्म पत्रकारों के लिए सर्कस की खास स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म पत्रकारों को सर्कस कुछ खास अच्छी नहीं लगी है। फिल्म पत्रकारों ने सर्कस को औसत कॉमेडी मूवी बताया है। कई लोगों ने तो सर्कस को रोहित शेट्टी की सबसे कमजोर मूवी बताया है। इसके उलट कमाल आर खान ने रोहित शेट्टी की तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने एक एंटरटेनिंग मूवी बनाई है। कमाल आर खान बहुत कम लोगों की तारीफ करते हैं। अक्सर वो बॉलीवुड फिल्मों की धज्जियां उड़ाते ही दिखते हैं। कमाल आर खान की तारीफ कई दर्शकों को रोहित शेट्टी की मूवी देखने के लिए प्रेरित कर सकती है।
