Pathaan makers cheated John Abraham: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की नई फिल्म पठान को लेकर दर्शकों में अच्छा बज नजर आ रहा है। शाहरुख खान लम्बे अंतराल के बाद अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिस कारण उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। जॉन अब्राहम पठान में स्टाइलिश खलनायक के रूप में नजर आएंगे। दर्शक पठान (Pathaan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की भिड़ंत देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
Pathaan मेकर्स ने John Abraham को दिया धोखा, KRK का दावा 'कहानी कुछ सुनाई थी और...'
अगर बात की जाए जॉन अब्राहम की तो वो पठान के प्रमोशन्स में नजर नहीं आ रहे हैं। लोग इस बात से काफी हैरान भी हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यशराज बैनर पठान फिल्म के मुख्य खलनायक को प्रमोशन्स में यूज क्यों नहीं कर रहा है? बीते दिन जॉन अब्राहम एक इवेंट पर भी गए थे जहां से सामने आया एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में जॉन अब्राहम फिल्म पठान के सवालों से भागते दिखाई दे रहे हैं। कमाल आर खान ने जॉन अब्राहम का ये वीडियो शेयर किया है और कहा है कि पठान के मेकर्स ने जॉन अब्राहम को धोखा दिया है जिस कारण वो मूवी के प्रमोशन्स में नजर नहीं आ रहे हैं।
कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'और इस तरह से जॉन अब्राहम अपनी ही मूवी पठान को बर्बाद कर रहे हैं। मैंने जॉन को कॉल किया और पूछा कि वो पठान के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वो फिल्म के फाइनल कट से काफी नाराज हैं। डायरेक्टर ने उन्हें कुछ और ही कहानी सुनाई थी और शूटिंग के बाद उन्हें कुछ और ही कहानी नजर आ रही है।'
This is how John destroyed his own film #Pathaan! I called and asked him about it, and he is very very upset after… t.co/bUrGaVWy3x
— ANI (@ANI) Jan 12, 2023
केआरके के ट्वीट से लग रहा है कि मेकर्स ने उन्हें धोखा दिया है, जिस कारण वो यशराज बैनर से नाराज हैं। फिल्म पठान गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
