Kriti Sanon spotted at Mumbai Airport: बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन ने कुछ वक्त पहले तेरे इश्क में शुरू की थी, जिसकी शूटिंग में वो लगातार बिजी थीं। फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग से ब्रेक लेने के लिए कृति सेनॉन लंदन वेकेशन मनाने के लिए पहुंची थीं, जहां से उन्होंने कई सारी फोटोज शेयर की हैं। कृति सेनॉन की तस्वीरें देखने के बाद फैंस ये बोल रहे हैं कि वो लंदन में बॉयफ्रेंड करण बहिया के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची थीं। करण बहिया ने सोशल मीडिया पर उसी लोकेशन से तस्वीरें शेयर की हैं, जहां से कृति ने शेयर की हैं।
बॉयफेंड करण बहिया के साथ वेकेशन मनाने के बाद कृति सेनॉन मुंबई लौट आई हैं। कुछ देर पहले ही मीडिया के कैमरों ने कृति सेनॉन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। जब कृति एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं तब कैमरों ने उनकी जमकर फोटोज खींची। कृति ने मीडिया के कैमरे देखने के बाद चेहरा नीचे कर लिया। फैंस उनकी वायरल हो रही वीडियो देखने के बाद बोल रहे हैं कि कृति मीडिया के कैमरे देखने के बाद थोड़ा सा शरमा रही हैं।
एक फैन ने वीडियो के नीचे कमेंट में लिखा है, 'देखो कृति बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाकर लौट आई हैं। उनकी चोरी पकड़ी गई है, जिस कारण उन्होंने अपना चेहरा नीचे कर लिया है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'बॉयफ्रेंड से मिलने के बाद कृति के चेहरे का ग्लो देखने वाला है।' जब कृति सेनॉन एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं तब उन्होंने ब्राउन रंग का वी-नेक स्वेटर पहना हुआ था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
अगर कृति सेनॉन के फिल्मी करियर की बात करें तो कृति सेनॉन जल्द ही धनुष के साथ तेरे इश्क में दिखाई देंगी, जिसे आनंद एल राय बना रहे हैं। इसके साथ-साथ कृति सेनॉन के हाथ में कॉकटेल 2 भी है, जिसमें शाहिद और रश्मिका नजर आएंगे।
