Prabhas को डेट कर रही हैं Kriti Sanon? एक्ट्रेस ने अब इन खबरों पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 18, 2023, 04:04 PM IST

Kriti Sanon and Prabhas dating rumors now Actress Breaks silence on it: कृति सेनन का नाम लगातार आदिपुरुष के को-स्टार प्रभास के साथ जोड़ा जा रहा है। कृति के बाहुबली स्टार प्रभास को डेट करने की अटकलें लगाई जा रही हैं और अब उन्होंने सभी अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

Kriti Sanon Actress Breaks silence on dating rumors: कृति सेनन फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उनकी और कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा रिलीज हुई है। इसके लिए कृति प्रशंसा का आनंद ले रही हैं। वैसे एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कृति सेनन का नाम लगातार आदिपुरुष के को-स्टार प्रभास के साथ जोड़ा जा रहा है। कृति के बाहुबली स्टार प्रभास को डेट करने की अटकलें लगाई जा रही हैं और अब उन्होंने सभी अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

prabhas and kriti senon

कृति सेनन को जल्द ही आगामी फिल्म आदिपुरुष में सुपरस्टार प्रभास के साथ देखा जाएगा। काफी लंबे समय से, मीडिया रिपोर्टों से पता चल रहा है कि ये आपस में एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं, हालांकि, उनकी ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। भेड़िया के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने दोनों के एक-दूसरे को डेट करने के संकेत दिए थे, हालांकि उन्होंने उस लड़के का नाम नहीं लिया था। तभी से प्रशंसकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि कृति और प्रभास का अफेयर चल रहा है। हाल ही में, शहजादा एक्ट्रेस कृति सेनन ने मीडिया से उनके निजी और पेशेवर जीवन की खबरों पर बात की है।

End of Feed