Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee With Karan 8) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, शो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं। इस बीच अब शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अपकमिंग एपिसोड में नजर आने वाले सितारे दिख रहे हैं। कॉफी विद करण के इस प्रोमो में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, काजोल, अजय देवगन और रानी मुखर्जी नजर आ रही हैं। इस बीच यह सितारे कई खुलासे करते भी दिख रहे हैं। वरुण धवन का एक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह करण जौहर को घर तोड़ने वाला बता रहे हैं।
Koffee With Karan 8 Promo
यह भी पढ़ें- Sanjay Gadhvi Death : दुनिया को छोड़ गया ये मशहूर डायरेक्टर, अचनाक मौत से इंडस्ट्री में पसरा मातम
जिसके साथ करण जौहर भी वरुण और बाकी सितारों की बातें सुनकर तंग आते नजर आते हैं, और कहते हैं कि तुम सब लोग चुप हो जाओ। कॉफी विद करण का ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो हुआ जारी
करण जौहर के अपकमिंग एपिसोड और भी ज्यादा इंट्रस्टिंग होने वाले हैं। जिनमें कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आने वाले हैं। कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन एक साथ चैट शो में एंट्री लेंगे। वहीं रानी मुखर्जी और काजोल एक साथ नजर आ सकते हैं। अब ये तो अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में ही नजर आने वाला है।
