KKBKKJ Box Office Collection Day 7: सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर किसी का भाई किसी की जान की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। सलमान खान की मूवी के ज्यादातर शो खाली जा रहे हैं। फिल्म को लेकर ज्यादा अच्छे रिव्यू सामने नहीं आए हैं। कई लोगों का मानना है कि सलमान खान के स्टारडम के चलते ही फिल्म बेहतर कमाई कर रही है, वरना किसी का भाई किसी की जान की स्टोरीलाइन वहीं बॉलीवुड कि पुरानी गिसी-पिटी फिल्मों की तरह है। फिल्म में भारी-भरकम स्टारकास्ट मौजूद है। बावजूद इसके फिल्म कई जगह बोरिंग हो जाती है। पहले वीकेंड तक फिल्म की जबरदस्त कमाई देखने को मिली थी। मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 100 करोड़ के पार पहुंच गया था। इस बीच आइए फिल्म के 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
kisi ka bhai kisi ki jaan Box Office Collection
कमाई में आई भारी गिरावट
किसी का भाई किसी की जान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन लगभग 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। जिसके बाद अब फिल्म का टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 90 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन फिल्म का कलेक्शन 5 करोड़ के आसपार रहा था, वहीं रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने 7.85 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म में दमदार कैमियो
बता दें कि फिल्म में कई स्टार्स के दमदार कैमियो मौजूद हैं, जिसके साथ ही 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी और भूमिका चावला जैसे एक्टर्स नें सपोर्टिंग कास्ट में अच्छा प्रदर्शन किया है। भाईजान के स्टारडम के चलते ही फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली है।
