KKBKKJ Box Office Collection Day 6: कमाई में आई भारी गिरावट, सलमान खान की मूवी ने कमाए इतने करोड़

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 08:35 AM IST

KKBKKJ Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (KKBKKJ) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सलमान खान की फिल्म को फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है। आइए फिल्म के छटवें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान की फिल्म KKBKKJ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है।
  • फिल्म में भारी-भरकम स्टारकास्ट मौजूद है।
  • 'किसी का भाई किसी की जान' को ईद पर रिलीज किया गया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaaan Box Office Collection Day 6: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi ka bhai kisi ki jaan) को ईद के मौके पर 21 अप्रैल के दिन रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को भी फैंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं। हालांकि ओवरऑल फिल्म की बात करें तो KKBKKJ को फैंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया है।फिल्म को दर्शकों के साथ ही फिल्म क्रिटीक्स के भी औसत रिव्यू मिले हैं। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। सलमान खान के स्टारडम के चलते फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। वही वीकेंड के बाद अब सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर किसी का भाई किसी की जान की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। रिलीज के छटनें दिन यानी बुधवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट नजर आ रही हैं। आइए बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

KKBKKJ Box Office Collection day 6

KKBKKJ Box Office Collection day 6

KKBKKJ ने कमाए इतने करोड़

किसी का भाई किसी की जान ने मंगलवार को रिलीज के पांचवे दिन लगभग 6 करोड़ की कमाई की थी। शुरुआती रुझानों के अनुसार, सलमान खान की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज बुधवार यानी छटवें दिन करीब 5 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। जिसके बाद ही अब फिल्म का कलेक्शन सिर्फ इंडिया में ही 100 करोड़ रुपये के नजदीक पहुंच सकता है। अगर फिल्म के चौथे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 10.76 करोड़ तक रहा था। ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फैंस और क्रिटिक्स दोनों के औसत रिव्यू मिले हैं, बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

End of Feed