KKBKKJ Movie Review & Rating, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Movie Twitter Review in Hindi: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ईद 2023 के मौके पर अपनी नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज की है, जो एक मल्टीस्टारर है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, शहनाज गिल और जस्सी गिल, वेंकटेश और पकल तिवारी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शक भाईजान से काफी खुश हैं। दर्शकों का कहना है कि भाईजान ने ईद के मौके पर उन्हें धमाकेदार मूवी दी है, जो उनका जमकर मनोरंजन कर रही है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Twitter Review
सुबह-सुबह किसी का भाई किसी की जान देखने के लिए पहुंचे एक दर्शक ने ट्विटर पर लिखा है, 'किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को मैंने कुवैत में देखा। ये कमाल की मूवी है। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहेगी। भाईजान ने आग लगा दी है। यह मूवी जरूर देखनी चाहिए। पूरी टीम को मेरी तरफ से बेस्ट ऑफ लक।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'अगर मैं एक शब्द में बोलूं तो भाईजान की ये मूवी ब्लॉकबस्टर है। ईद पर सबको पूरे परिवार के साथ किसी का भाई किसी की जान देखनी चीहिए।' आप लोगों के ट्वीट नीचे देख सकते हैं:
#OneWordReview...#kisiKaBhaiKisiKiJaan D-I-S-S-A-P-O-I-N-T-E-D.It's a Garbage. Rating:- ⭐️Detailed review follo… t.co/PQrIKYOIym
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
Watched #KisiKaBhaiKisiKiJaan in VOX Cinema in Kuwait. It is 🔥🔥🔥🔥.. fire scene in the movie… It will be a surprisin… t.co/4qdlodgVpO
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
#KBKJReview -SUPERB Family Entertainer #KBKJ is a winner, more than lives up to the expectations, A Must Watch m… t.co/zRrpxnfePm
— ANI (@ANI) Apr 21, 2023
किसी का भाई किसी की जान का निर्माण सलमान खान ने अपने बैनर तले ही किया है। सलमान खान इस मूवी को पहले साजिद खान के साथ बनाने वाले थे लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इससे अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद सलमान खान ने अकेले ही इसका निर्माण करने का फैसला किया। फिल्म किसी का भाई किसी की जान को सलमान खान ने अपने फैंस को ध्यान में रखकर बनाया है।
