Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Out: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ki Bhai Kisi Ki Jaan) धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान दमदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद भाईजान को लंबे बाल में स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। सलमान के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और वेकटेंश लीड रोल में है। फिल्म के टीजर और गानों को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। सलमान की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है।
Kisi Ka bhai Kisi ki Jaan trailer out (credit pic: instagram)
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहली बार सलमान और पूजा हेगड़े साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। ये एक कंप्लीट एंटरटेनमेंट फिल्म है।
यहां देखें ट्रेलर
ट्रेलर में सलमान खान के दमदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा पूजा हेगड़े और सलमान की क्यूट केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। पूजा हेगड़े जितने देर भी स्क्रीन पर दिखाई दी लोगों को काफी पसंद आई है। फिल्म में बाकी कलाकारों को भी थोड़- थोड़ा स्पेस मिला है। फिल्म में एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का मिलने वाला है।
सलमान की फिल्म से शहनाज गिल और पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। सलमान के साथ शहनाज को स्क्रीन शेयर करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म में कई कलाकार मौजूद हैं। लंबे समय बाद सलमान खान की फिल्म इस बार ईद पर रिलीज होगी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान किसी की भाई किसी की जान के अलावा टाइगर 3 में नजर आएंगे। टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में है।
