Kishore Kumar: शब्दों को उल्टा पढ़ते और सोने से पहले सिक्के गिनते थे किशोर कुमार, जानें उनके ये अतरंगी किस्से

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 07:18 AM IST

Kishore Kumar Death Anniversary: अपने सदाबहार गीतों से हर दिल पर राज करने वाले किशोर कुमार की आज पुण्यतिथि है। 13 अक्टूबर 1987 को उनका निधन हुआ था। और आज उनकी पुण्यतिथि है। किशोर कुमार अपने अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर थे और उनके कुछ किस्से काफी प्रचलित हैं।

Kishore Kumar Death Anniversary: बॉलीवुड के सिंगिंग लिजेंड, नायकों को महानायक बनाने वाले किशोर कुमार की आज पुण्यतिथि है। 13 अक्टूबर 1987 को उनका निधन हुआ था। और आज उनकी पुण्यतिथि है। वह अपने जमाने के बाकी गायकों से बिल्कुल अलग थे। किशोर कुमार की आवाज में जितनी विविधता थी, उतनी शायद ही किसी गायक में थी। उनका हर अंदाज जुदा था। उनकी खनकती आवाज में ही संगीत था। उनके गीतों ने उन्हें ही नहीं बल्कि कई फिल्मी हीरो को सुपरस्टार बना दिया। उनकी जिंदगी के कई ऐसे किस्‍से हैं जो लोगों को हैरान करते हैं।

Kishore Kumar: शब्दों को उल्टा पढ़ते और सोने से पहले सिक्के गिनते थे किशोर कुमार, जानें उनके ये अतरंगी किस्से

बॉलीवुड में सैकड़ों बेहतरीन गाने गाकर हर दिल पर राज करने वाले किशोर कुमार अपनी आवाज के साथ साथ अनोखे और बेबाक अंदाज के लिए फेमस थे।किशोर कुमार ने अपने करियर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गाए थे। किशोर कुमार उन सिंगर्स में से एक हैं जिन्होंने कभी संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली थी। उन्होंने साल 1946 में फिल्म शिकारी से डेब्यू किया था। आभास गांगुली यान‍ि किशोर कुमार को म्यूजिक डायरेक्टर एस.डी बर्मन ने ब्रेक दिया था।

End of Feed