Kishor Kumar Biopic से नहीं कटा Ranbir Kapoor का पत्ता!! Amit Kumar की वजह से नहीं बन रही मूवी

Ranbir is not out from Kishor Kumar Biopic: बीते दिन मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि किशोर कुमार की बायोपिक से रणबीर कपूर का पत्ता साफ हो गया है और इसमें रणवीर सिंह मुख्य किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। बता दें ये खबर बेबुनियाद है क्योंकि किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने पिता की बायोपिक के राइट्स देने से इनकार कर दिया है।

Ranbir is not out from Kishor Kumar Biopic: बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक किशोर कुमार की बायोपिक काफी लम्बे समय से अटकी पड़ी है। अनुराग बसु और रणबीर कपूर लम्बे समय से किशोर कुमार पर बायोपिक बनाना चाहते हैं लेकिन ये अब तक शुरू नहीं हो पायी है। बीते दिन किशोर कुमार बायोपिक को लेकर ऐसी खबरें फैली थीं कि इसमें रणबीर कपूर की जगह अब रणवीर सिंह दिखाई देंगे। कुछ कारणों के चलते मेकर्स ने रणवीर सिंह के साथ हाथ मिलाया है, जो जल्द ही इस मूवी को शुरू कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan संग बोल्ड सीन देने पर बोले रणबीर कपूर, कहा- मेरे हाथ कांप रहे थे)

Kishor Kumar Biopic

Kishor Kumar Biopic

हालांकि हम आपको बता दें मीडिया में फैल रही ये खबरें बेबुनियाद हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार किशोर कुमार की बायोपिक के लिए अभी तक कोई अभिनेता फाइनल नहीं हुआ है क्योंकि मेकर्स के पास अब तक इसे बनाने के राइट्स नहीं हैं। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने अभी तक अनुराग बसु को अपने पिता के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए राइट्स नहीं दिए हैं, जिस कारण ये प्रोजेक्ट वहीं अटका पड़ा है, जहां सालों से अटका हुआ है। अनुराग बसु काफी समय से किशोर कुमार के परिवार से इस बायोपिक मूवी के लिए बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल पायी है।

End of Feed