Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज !! 'King' के नए टीजर को लेकर Siddharth Anand ने दिया बड़ा हिंट

Siddharth Anand On Shah Rukh Khan's Birthday: कुछ घंटों पहले शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर फैन्स की बेताबी को डबल कर दिया है।

Siddharth Anand On Shah Rukh Khan's Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन का फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 2 नवंबर को है। शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन उनके फैंस के लिए इस बार बेहद खास होने वाला है। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के क्रिप्टिक पोस्ट ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि शाहरुख खान के जन्मदिन पर मेकर्स फिल्म का नया टीजर या कोई बड़ा अपडेट जारी कर सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Udta Teer Box office: आयुष्मान-सारा की फिल्म ने पूरा किया एक हफ्ता, कमाए इतने करोड़)

Siddharth Anand teases new King teaser on Shah Rukh Khan's birthday

सिद्धार्थ आनंद देंगे शाहरुख खान के जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज (Pics Credit: X)

सिद्धार्थ आनंद का पोस्ट बटोर रहा है सुर्खियां

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के टीजर को देखने की उत्सुकता तब और बढ़ गई, जब निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने आधी रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। गुरुवार को उन्होंने सिर्फ "It's" लिखा और इसके बाद शुक्रवार की सुबह 'दुनिया के लिए समय' पोस्ट किया। सिद्धार्थ आनंद के इन शब्दों को फैंस फिल्म के नए टीजर या किसी बड़े अनाउंसमेंट से जोड़कर देख रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sir Patrick Stewart का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, गहरे सदमे में हैं फैन्स)

हालांकि सिद्धार्थ आनंद ने अपने पोस्ट के माध्यम से यह क्लियर नहीं किया है कि वो 'किंग' का टीजर जारी कारेंगे। मगर फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट सामने आते ही शाहरुख खान के फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। किसी ने इसे किंग खान की वापसी बताया, तो किसी ने कहा कि अब पूरी दुनिया को एक बार फिर शाहरुख खान की बादशाहत देखने को मिलेगी।

End of Feed