बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म किंग की शूटिंग साउथ अफ्रीका में दीपिका पादुकोण के साथ कर रहे हैं, जहां से दोनों के कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। इन वीडियोज में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण रोमांटिक गाने की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म किंग में होगा। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की किंग एक मेगा बजट फिल्म है, जिसे दुनियाभर की अलग-अलग जगहों पर शूट किया जा रहा है। साउथ अफ्रीका के समुंदर किनारे से लीक हुआ शाहरुख-दीपिका का वीडियो इस वक्त चर्चा में है क्योंकि इसमें दोनों स्टनिंग लुक में दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: "बंगाल की जनता बिना डर के बाहर...", Vivek Agnihotri ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना)
KIng Song Video LEAK: Shah Rukh Khan Deepika Padukone Dance
King LEAKED Video: समुंदर किनारे दीपिका पादुकोण को बाहों में भरते दिखे Shah Rukh Khan
King में Shah Rukh Khan के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी Deepika Padukone
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में से एक हैं, जिनको पर्दे पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक दफा फिर से सिद्धार्थ आनंद की मूवी किंग में दिखाई देगी। इन दिनों सिद्धार्थ आनंद शाहरुख-दीपिका के साथ रोमांटिक सीन्स और गाने शूट कर रहे हैं। ऐसे ही एक गाने के विजुअल्स इंटरनेट पर लीक हुए हैं, जो इस वक्त चर्चा में हैं। जहां शाहरुख खान ब्राउन रंग की पैंड और धारीदार शर्ट में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण सफेद रंग का गाउन पहने दिख रही हैं। (ये भी पढ़ें: 2026 में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से जामनगर में शादी करेंगी Janhvi Kapoor !! पिता बोनी कपूर ने बताया सच)Suhana Khan की लॉन्चिंग मूवी है King
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की किंग सुहाना खान की लॉन्चिंग मूवी है, जिसमें अभिषेक बच्चन और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। सुहाना खान को दर्शकों ने अब तक बड़े पर्दे पर नहीं देखा है। शाहरुख खान ने अपनी बेटी को लॉन्च करने के लिए एक मेगा मल्टीस्टारर मूवी बनाने का फैसला लिया है, जिसको बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है। सुहाना खान को अपनी पहली ही मूवी में पिता शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला है, जिस कारण भी दर्शक इस मूवी के लिए उत्साहित हैं।
