King: शाहरुख खान ने कॉपी किया ब्रैड पिट का लुक? फैन के जवाब ने ट्रोल्स की बोलती की बंद

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 3, 2025, 07:50 AM IST

Shah Rukh Khan Copy Brad Pitt Look in King: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म किंग पर इस हॉलीवु़ड मूवी का लुक कॉपी करने का आरोप लगा है लेकिन फैन ने इसका...

Shah Rukh Khan Copy Brad Pitt Look in King: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म किंग से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे पर किंग का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म किंग के अनाउंसमेंट में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद शाहरुख खान के फिल्म किंग के अलग-अलग लुक सोशल मीडिया पर छा गए। इन सब के बीच शाहरुख खान के एक लुक को लेकर विवाद हो गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Shah Rukh Khan Copy Brad Pitt Look in King

Image Source: King And F1 Movie

शाहरुख ने कॉपी किया हॉलीवुड स्टार का लुक?

शाहरुख खान एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म किंग का एक लुक है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। शाहरुख खान इस लुक में ब्लू शर्ट और टैन जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। लोग इस लुक की तुलना हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt) की साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म F1 के लुक से करते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया कहां जाने लगा कि शाहरुख खान ने ब्रैड पिट का लुक कॉपी किया है। लेकिन कुछ समय बाद ही किंग खान के फैंस ने ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया की उनका मुंह बंद हो गया। फैन ने शाहरुख खान का साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म जब हैरी मेट सेजल (Jab Harry Met Sejal) से किंग खान की तस्वीर शेयर की जिसमें वो सेम लुक में नजर आ रहे हैं।

End of Feed