Deepika Padukone's Role in King: साल 2023 में फिल्म 'पठान' से कमबैक करने के बाद शाहरुख खान ने 'जवान' और 'डंकी' सहित दो और बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं। बीते साल अभिनेता की कोई मूवी रिलीज नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अब आने वाले दिनों में 'किंग' नाम की एक मूवी में नजर आएंगे। इस मूवी के लिए शाहरुख खान ने एक बार फिर सिद्धार्थ आनंद के साथ हाथ मिलाया है। 'किंग' (King) को लेकर जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके अनुसार दीपिका पादुकोण भी अब इस मूवी की स्टारकास्ट में शामिल हो गई हैं।
सुहाना खान की मां बनेंगी दीपिका पादुकोण
पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सुहाना खान की मान के रोल में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान को 'किंग' में एक पुराने लवर के रोल में देखा जाएगा। दीपिका पादुकोण का रोल ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है। निर्माताओं ने फिल्म 'किंग' में दीपिका पादुकोण का कैमियो कराने का मन बनाया है। बता दें दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर अभी मेकर्स ने कोई बड़ी पुष्टि नहीं की है।
'किंग' से दीपिका पादुकोण को 'पठान', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू इयर' और 'ओम शांति ओम' जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है। शाहरुख खान 'किंग' इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इस फिल्म को साल 2026 में मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास नाग आश्विन के निदेशन में बनने जा रही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास और अमिताभ बच्चन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
