Aditya-Ananya in Kho Gaye Hum Kahan Screening: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल की लिस्ट में शामिल हो गए अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन जमाने के सामने दोनों कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। ऐसे में कल बीती रात एक्टर को अपनी गर्लफ्रेंड अनन्या की अपकमिंग फिल्म की स्क्रीनिंग पर देखा गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वो वायरल वीडियो।
कल मुंबई के गलियारे में बीती रात फिल्म खो गए हम कहां (Kho Gaye Hum Kahan) की स्क्रीनिंग रखी गई। ऐसे में स्टार कास्ट के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने एंट्री मारी, जिसमें से एक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) थे। जैसे की सभी को मालूम है की दोनों लव बर्ड्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही कई बार दोनों की रोमांटिक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
जानकारी के लिए बता दें की इस 26 दिसंबर को अनन्या पांडे (Ananya Panday) , सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव फिल्म 'खो गए हम कहां' रिलीज होने वाली है। ये फिल्म थिएटर पर नहीं ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
