Khel Khel Mein Twitter Review: अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल जैसे सितारों से सजी 'खेल खेल में' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को लेकर ये कहा जा रहा है कि इससे अक्षय कुमार ने धांसू कमबैक कर लिया है। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ एक सोशल मैसेज भी मौजूद है। अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रही है। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि ट्विटर वर्ल्ड में अक्षय कुमार की इस मूवी को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अक्षय कुमार की खेल खेल में को मिता ऐसा रिस्पॉन्स
अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की फिल्म खेल खेल में सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ट्विटर पर छा गई है। लोग फिल्म को देखने के बाद ट्विटर पर चर्चा कर रहे हैं। जहां तमाम लोग ये दावा कर रहे है कि फिल्म में अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में नजर आए है। तो वहीं कई लोग फिल्म की कहानी से काफी ज्यादा अट्रैक्ट हुए है। ऐसे में फिल्म खेल खेल में को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। इन सब चीजों को देखकर ऐसा लगता है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शुरुआत कर सकती है।
स्त्री 2 से टकराएगी फिल्म खेल खेल में
बताते चलें कि आज राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 भी रिलीज हुई है, जिसे लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस फिल्म को लेकर ये कहा जा रहा है कि ये मूवी पहले दिन धांसू ओपनिंग करने वाली है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार की खेल खेल में को लोग कितना प्यार देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की ये मूवी खेल खेल में पहले दिन करीब 8-10 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है।
