सुभाष घई ने कर डाली 'Khalnayak 2' की स्क्रिप्ट पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Subhash Ghai Completed Script of Khalnayak 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सुभाष घई (Subhash Ghai) ने अपकमिंग फिल्म 'खलनायक 2' (Khalnayak 2) की स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया है। मेकर्स अब 'खलनायक 2' के लिए लीड एक्टर्स की तलाश में लगे हुए हैं।

Subhash Ghai Completed Script of Khalnayak 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई (Subhash Ghai) ने साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' (Khalnayak) को डायरेक्ट किया थ। फिल्म को बड़े परदे पर आए 30 साल हो गए हैं और फैन्स लंबे समय से इसके सीक्वल के लिए बेताब हैं। 'खलनायक' फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित को अहम भूमिका में देखा गया था। फिल्म में एक्टर्स की तिकड़ी ऑडियंस को खूब पसंद आई थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सुभाष घई ने अब 'खलनायक 2' (Khalnayak 2) की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। इस खबर के सामने आने से फैन्स बेहद खुश हैं।

Subhash Ghai

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुभास घई ने अपकमिंग फिल्म 'खलनायक 2' की स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया है। स्क्रिप्ट पूरी करने के बाद अब सुभाष घई ने फिल्म में बल्लू बलराम के किरदार को निभाने के लिए एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। मेकर्स इस समय बल्लू बलराम के लिए रोल के बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स से बात कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कास्टिंग पर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है।

End of Feed