Kesari Veer: लोगों की जिल्लत से सूरज पंचोली ने खुद को कैसे निकाला, एक्टर ने कहा- मेरा दिल साफ है.....

Sooraj Pancholi Talk about Jiah Khan: सूरज पंचोली( Sooraj Pancholi) ने ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा कि मैंने कई सालों तक परेशानी झेली हैं और इसे बर्दाश्त किया है। इस परेशानी से निकलने में सूरज की मां और बहन ने बहुत मदद की थी। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ इस तरह सुधारी

Sooraj Pancholi Talk about Jiah Khan: बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली( Sooraj Pancholi) लंबे समय बाद फिल्म केसरी वीर( Kesari Veer) से दोबारा नई शुरुआत करने जा रहे हैं। हाल ही में सूरज की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। सूरज पंचोली ने केसरी वीर में एक योद्धा का किरदार किया है। हाल ही में अपने ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक्टर ने जिया खान के सुसाइड केस पर बात की। वह लंबे समय तक इन सभी परेशानियों से घिरे रहे और लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। आइए आपको बताते हैं सूरज ने कैसे इन चीजों से खुद को निकाला

Sooraj Pancholi Talk about Jiah Khan

सूरज पंचोली( Sooraj Pancholi) ने ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा कि मैंने कई सालों तक परेशानी झेली हैं और इसे बर्दाश्त किया है। देखो, दिल साफ है मेरा...और जो लोग मुझे जानते हैं, वो जानते हैं कि मेरा दिल साफ है। एक्टर ने कहा कि मेरी मां और मेरी बहन ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। हर मुश्किल में वह मेरे साथ खड़ी रही। सूरज ने बताया कि कैसे उनकी मां समय-समय पर उन्हें समझाती थी कि अच्छी चीज़े समय लेती हैं और सब ठिक हो जाएगा।

End of Feed