LIVEKesari Chapter 2 Movie Box Office Collection Day 2 LIVE: अक्षय कुमार की केसरी 2 का पहले दिन नहीं चला जादू, रिलीज से कुछ घंटे पहले हुई ऑनलाइन लीक
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2 (केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू), Akshay Kumar, Ananya Panday, R. Madhavan Starrer Kesari 2 Film Movie Box office Day 1 Report Live Updates: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की 'केसरी चैप्टर 2' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 18 अप्रैल को फिल्म रिलीज हो गई है। आइए इस फिल्म से जुड़ा एक-एक अपडेट आपको हम बताते है।

Kesari Chapter 2 Movie Box Office Collection Day 2 LIVE: अक्षय कुमार की केसरी 2 का पहले दिन नहीं चला जादू, रिलीज से कुछ घंटे पहले हुई ऑनलाइन लीक
Kesari Chapter 2 Box Office (केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू), Akshay Kumar, Ananya Panday, R. Madhavan Starrer Kesari 2 Film Movie Box office Collection Day 2 Report Live Updates: अक्षय कुमार और आर. माधवन की 'केसरी: चैप्टर 2' आज यानी 18 अप्रैल को रिलीज हो गई है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म के ट्रेलर-टीजर से लेकर गानों तक को फैंस ने काफी पसंद किया है।
Kesari Chapter 2 Fans Review in Hindi: Check Online Here
साथ ही केसरी: चैप्टर 2 को आलोचकों की प्रशंसा मिल रही है। हाल ही में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस असिन के पति राहुल शर्मा ने फिल्म की तारीफ की है। साथ ही इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की मांग की। आइए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है और फिल्म देखने के बाद फैंस कैसा रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म से जुड़ी एक-एक जानकारी आज हम आपको बताएंगे।
Kesari 2 Movie Box Office Collection Day 1: Report Check
Kesari Chapter 2 Box office Collection Day 2 LIVE: कैटरीना कैफ ने क्या कहा
कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म केसरी चैप्टर 2 के बारे में अपने विचार शेयर किए। स्टार कास्ट वाला एक पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "एक अनकही कहानी karanstyagi द्वारा बहुत खूबसूरती से बताई गई है।
Kesari Chapter 2 Box office Collection Day 2 LIVE: रिलीज से कुछ घंटे पहले ऑनलाइन लीक
केसरी: चैप्टर 2 को कई साइट्स जैसे कि फिल्मीजिला, मूवीरूलेज, टेलीग्राम, तमिलरॉकरज और अन्य पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD वर्जन में लीक किया गया था।
Kesari Chapter 2 Box office Collection Day 2 LIVE: केसरी 2 ने चटाई अक्षय कुमार की 2 फिल्मों को धूल
केसरी 2 ने अक्षय कुमार की ही 2 फिल्मों को धूल चटाई है। इस लिस्ट में साल 2024 में आई अक्षय कुमार की पहला नाम ‘सरफिरा’ है और दूसरी फिल्म ‘खेल खेल में’ है। ‘सरफिरा’ ने पहले दिन 2.50 करोड़ और ‘खेल खेल में’ ने 5.23 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे। यानी ‘केसरी 2’ दोनों ही फिल्मों से आगे निकल गई है।
Kesari Chapter 2 Box office Collection Day 2 LIVE: अक्षय की हिट की तलाश खत्म
अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ से पहले उनकी 5 फिल्में फ्लॉप साबित हो चुकी हैं। साल 2023 में फिल्म ‘OMG2’ आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय की हिट की तलाश खत्म होगी, लेकिन फिल्म की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स को थोड़ा निराश कर दिया है।
Kesari Chapter 2 Box office Collection Day 2 LIVE: टैक्स-फ्री करने की मांग
एक यूजर ने कहा-फिल्म केसरी चैप्टर-2 हमारी इतिहास की किताबों के गायब पन्ने हैं। प्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी हर भारतीय को केसरी चैप्टर 2 जरूर देखना चाहिए। कृपया इसे राष्ट्रीय स्तर पर टैक्स-मुक्त करें। अक्षय कुमार के अलावा कोई भी राष्ट्रीय पुरस्कार का हकदार नहीं है।
Kesari Chapter 2 Box office Collection Day 2 LIVE: इब्राहिम अली खान ने की तारीफ
'नादानियां' एक्टर इब्राहिम अली खान ने अक्षय कुमार, अनन्या पांडे की केसरी 2 के निर्माताओं को बधाई देने के लिए अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया है। एक्टर ने इस फिल्म को फुल पावरफुल बताया है।
Kesari Chapter 2 Movie Review, Box Office LIVE: कितना हुआ कलेक्शन
केसरी 2 छूट्टी के दिन ही रिलीज हुई है उसके बावजूद पहले दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो कि उतना अच्छा नहीं है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद थी।
Kesari Chapter 2 Movie Review, Box Office LIVE: फिल्म देखने के बाद निकले आमिर अंसारी के आंसू
फिल्म में लीड रोल निभाने वाले आर.माधवन ने आमिर अंसारी का रिव्यू वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिन्होंने बताया है कि फिल्म देखने के बाद वो रोने लगे।
Kesari Chapter 2 Movie Review, Box Office Collection LIVE: आर माधवन को आती है शर्म
आर माधवन ने कहा कि उन्हें शर्म आती है कि उन्होंने सी शंकरन नायर के बारे में पहले कभी नहीं सुना या पढ़ा। उन्होंने कहा, "मुझे इस फिल्म इंडस्ट्री पर बहुत गर्व है- कि अक्षय पाजी जैसा कोई व्यक्ति शंकरन नायर का किरदार निभा रहा हैं और दक्षिण भारत से होने के बावजूद, मैं उनके विपरीत एक उत्तर भारतीय किरदार निभा रहा हूं। यह सिर्फ़ इस इंडस्ट्री में ही हो सकता है।"
Kesari Chapter 2 Movie Review, Box Office LIVE: सिद्धांत चतुर्वेदी ने की फिल्म की तारीफ
सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए केसरी चैप्टर 2 पर अपने विचार शेयर किए है। अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन के एक्टिंग की तारीफ की है। उन्होंने ऐतिहासिक ड्रामा को वास्तव में 'शक्तिशाली' फिल्म बताई है।
Kesari Chapter 2 Movie Review, Box Office LIVE: अक्षय कुमार की फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन
मुंबई में केसरी 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार की फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन के साथ-साथ तालियां भी मिली।
Kesari Chapter 2 Movie Review, Box Office Collection LIVE: चंकी पांडे को है अनन्या पांडे पर गर्व
अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने इंस्टाग्राम हैंडल पर केसरी 2 की स्क्रीनिंग से अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखा और कहा कि उन्हें अनन्या पर गर्व है। "पहले मुर्गी आई या अंडा। इस सिनेमाई आश्चर्य का हिस्सा बनने के लिए मेरी प्यारी ananyapanday पर मुझे बहुत गर्व है।
Kesari Chapter 2 Movie Review, Box Office Collection LIVE: फिल्म के लिए एक्टर ने कितनी ली फीस
अक्षय कुमार सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले बॉलीवुड एक्टर में से एक हैं। फोर्ब्स के अनुसार, एक्टर हर फ़िल्म 60 करोड़ रुपये से 145 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं। सियासत के अनुसार, केसरी चैप्टर 2 के लिए उनकी फीस भी इसी ब्रैकेट में आती है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अक्षय ने अभिनेताओं के वेतन पर चर्चा की थी और बताया था कि वह इन दिनों फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते हैं। इसके बजाय, वह मुनाफे में हिस्सा लेते हैं।
Kesari Chapter 2 Movie Review, Box Office Collection LIVE: तरण आदर्श ने दी 4-स्टार रेटिंग
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की समीक्षा की और इसे ‘बेहतरीन’ बताया। उन्होंने अक्षय कुमार की इस फिल्म को 4-स्टार रेटिंग दी और इसे “शक्तिशाली, दमदार और मनोरंजक” फिल्म बताया। तरण ने लिखा, “केसरी चैप्टर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं है - यह याद दिलाती है कि हमने क्या खोया है और हमें क्या कभी नहीं भूलना चाहिए। निर्देशक करणसिंह त्यागी ने एक दमदार कहानी पेश की है जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अनकहे अध्याय के साथ पूरा न्याय करती है।”
Kesari Chapter 2 Movie Review, Box Office Collection LIVE: सुहाना खान ने बढ़ाया अनन्या पांडे का हौसला
सुहाना खान ने गुरुवार रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने केसरी 2 की स्क्रीनिंग से अनन्या की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "केसरी चैप्टर 2 के लिए तैयार", साथ ही हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है।
Kesari Chapter 2 Movie Review Live: इतिहास फुसफुसाता नहीं है बल्कि गरजता: सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने केसरी चैप्टर 2 की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा- "जब साहस स्क्रीन पर हावी होता है, तो इतिहास फुसफुसाता नहीं है - बल्कि गरजता है। इस महाकाव्य अध्याय के लिए अक्की और केसरी 2 की पूरी टीम को शुभकामनाएं।"
Kesari Chapter 2 Movie Review Live: करण जौहर ने की लोगों से अपील
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स और बाकी सभी को केसरी चैप्टर 2 देखने के लिए प्रोत्साहित किया। करण जौहर ने लिखा, "एक ऐसा अध्याय जो आपको इतिहास की किताबों में नहीं मिलेगा...हम इसे अब बड़े पर्दे पर दिखा रहे हैं। अपने नजदीकी सिनेमाघरों में केसरीचैप्टर2 देखें और इस इतिहास का हिस्सा बनाएं। अभी अपनी टिकटें बुक करें।"
Kesari Chapter 2 Movie Review Live: ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो हॉटस्टार ने अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म केसरी 2 के डिजिटल अधिकार खरीद लिए हैं। हालांकि अभी तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म जून से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।
Kesari Chapter 2 Movie Review Live: आर. माधवन को हुआ गर्व
आर. माधवन ने केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस किया। मीडिया से बातचीत के दौरान, उन्होंने फिल्म को इतिहास का एक ऑथेंटिक रिप्रजेंटेशन बताया, जिसे जिस तरह से प्रस्तुत किया जाना चाहिए, वैसा ही प्रस्तुत किया गया है।
Kesari Chapter 2 Movie Review Live: दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
केसरी चैप्टर 2 को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस फिल्म देखने के बाद जमकर तारीफ कर रहे हैं।