Vicky Kaushal संग फिल्म में काम करने के लिए Katrina Kaif ने रखी शर्त, जानकार होगी हैरानी

Katrina Kaif Will Do Film With Vicky Kaushal: कटरीना कैफ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वो विक्की कौशल संग फिल्म में काम करने के लिए राजी हैं लेकिन फिल्म को करने के लिए एक कंडीशन होगी। फैन्स भी अब दोनों को साथ में देखने के लिए बेकारार हैं।

Katrina Kaif Will Do Film With Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी को लगभग 2 साल हो गए हैं। दोनों स्टार्स के फैन्स इस जोड़ी को बड़े परदे पर एक साथ फिल्म करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि दोनों एक विज्ञापन में काम कर चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों को साथ में फिल्म में नहीं देखा गया है। हाल ही में कटरीना कैफ ने बताया कि वो विक्की कौशल के साथ फिल्म करने के लिए राजी हैं लेकिन उनकी एक कंडीशन भी हैं। आइए जानें विक्की कौशल संग काम करने के लिए कटरीना कैफ ने क्या कंडीशन रखी है।

Vicky Kaushal And Katrina Kaif

कटरीना कैफ 'टाइगर 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कटरीना से विक्की कौशल के साथ काम करने के बारे में पूछा गया। कटरीना ने बताया कि विक्की के साथ एक्शन फिल्म में काम करना मजेदार होगा। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कटरीना कैफ ने कहा, 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में उनका किरदार विहान शेरगिल के अगेंस्ट टाइगर फ्रेंचाइजी की जोया का रोल मजेदार होने वाला है। अब देखना यह है कि चीजें कैसे काम करती हैं।' कैटरीना ने हमेशा कहा है कि जब भी वे साथ काम करेंगे तो यह काफी मजेदार होगा।

End of Feed