Katrina at Kukke Shree Subramanya Temple: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कर्नाटक के कुक्के श्री सुब्रह्माण्य मंदिर में पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ हरे रंग के सलवार-कुर्ते में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका पेट फूला-फूला नजर आ रहा है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद सवाल कर रहे हैं कि क्या कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं, जो वो इन दिनों सलवार-कुर्ते में ज्यादा नजर आ रही हैं और लगातार पूजा अर्चना कर रही हैं?x
कुक्के श्री सुब्रह्माण्य मंदिर में जाने से पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif News) को फैंस ने प्रयागराज में हुए महाकुंभ में भी देखी गई थीं। कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ प्रयागराज में पहुंची थीं, जहां उन्होंने संगम में डुबकी भी लगाई थी। कैटरीना कैफ का डुबकी लगाता हुआ वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था और लोगों ने उनकी तारीफ भी की थी कि वो कौशल परिवार की बहू होने का कर्तव्य भली भांति निभा रही हैं। आप कैटरीन कैफ का कुक्के श्री सुब्रह्माण्य मंदिर (Kukke Shree Subramanya Temple) से वायरल हुआ वीडियो नीचे देख सकते हैं:
जब से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हुई है तब से एक्ट्रेस बहुत कम फिल्मों में नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ ने शादी के बाद एक तरह से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है ताकि वो परिवार को ढंग से सपोर्ट कर पाएं और सास-ससुर का ध्यान रख पाएं। क्योंकि कैटरीना कैफ फिल्मों से ब्रेक पर हैं, इस कारण उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें लगातार वायरल होती रहती हैं। कर्नाटक के कुक्के श्री सुब्रह्माण्य मंदिर से सामने आया उनका वीडियो देखने के बाद फिर से फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें कर रहे हैं। हालांकि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी है। वैसे आपको कैटरीना का ताजा वीडियो देखकर क्या लग रहा है? क्या कौशल परिवार में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
