प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? सलमान खान की ईद पार्टी का वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 02:11 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पित खान की ईद पार्टी में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं। एक्ट्रेस हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान के ईद पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए थे। एक्टर ईद की पार्टी में फ्लोर लेंथ अनारकली सूट में नजर आईं। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के आउटफिट की वजह से यूजर्स ने दावा किया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी की खबर एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

katrina kaif (6)

Katrina Kaif (credit pic: instagram)

एक यूजर ने लिखा, क्या ये प्रेग्नेंट हैं? मैंने उसे लंबे समय से जिम में भी नहीं देखा है। एक्ट्रेस का पहले से ज्यादा वजन बढ़ गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये कोई फिल्म भी शूट नहीं कर रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, ये प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थी।

End of Feed