Sunny Kaushal on Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) जल्द ही माँ बनने वाली है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई है। जिसके बाद से फैंस कैट के होने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कैटरीना की डिलीवरी डेट अक्टूबर दी गई है । अब हर किसी को आने वाले मेहमान का इंतजार है। पहले तो कौशल परिवार में इस बात को छुपाया जा रहा था। लेकिन, अब हर कोई इसपर खुलकर बात कर रहा है। हाल ही में विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल( Sunny Kaushal) ने चाचू बनने की अपनी खुशी जाहीर की है। सनी कौशल ने कैटरीना कैफ के होने वाले बेबी को लेकर अपनी फिलिंग बताई है।
Image Source: Instagram
हाल ही में एक इवेंट के दौरान सनी कौशल को स्पॉट किया गया। सनी कौशल शनिवार रात इवेंट में बातचीत करते नजर आए। सनी कौशल से जब उनके बड़े भाई विक्की कौशल के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने विक्की-कैट के होने वाले बेबी पर बात की। सनी कौशल ने बताया, "हम सभी बेहद खुश हैं, हर जगह खुशी है, इंतजार कर रहे हैं कि क्या होगा।" सनी कौशल ने चाचू बनने की अपनी खुशी जाहीर की।
उनकी इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कैटरीना के बच्चे को हैंडसम चाचू मिलने वाले हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि चाचू तो घर में सबसे प्यारे होते हैं। कौशल परिवार के साथ-साथ हर कोई कैट-विक्की के बेबी का इंतजार कर रहा है।
बात करें सनी कौशल ( Sunny Kaushal) के करियर की तो वह आखिरी बार 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आए थे। इसके बाद वह यामि गौतम के साथ चोर निकलकर भागा 2 पर काम कर रहे हैं। उनकी इस मूवी की शूटिंग चल रही है। वहीं सनी कौशल के बड़े भाई विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन दिनों वह आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ शूट कर रहे हैं। वहीं कैटरीना कैफ प्रेग्नेंसी में घर पर रेस्ट कर रही है।
