बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी है। एक्ट्रेस अपने काम के साथ- साथ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के संग मैरिड लाइफ को भी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की कौशल और कैटरीना कैफी अपने फर्स्ट बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल जल्द फैंस के साथ इस खुशखबरी को सुना सकते हैं। कैटरीना कैफ जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसम की शूटिंग में बिजी है। कैटरीना के साथ इस फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में है। क्रिसमस के खास मौके पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था।
katrina kaif (credit pic: social media)
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, कैटरीना कैफ लगातार बीमार हो रही है जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग को बार- बार रोकना पड़ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टेस ने अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा कर दिया और प्रेग्नेंसी फेज पर ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2022 में कहा था कि वो उम्मीद कर रही हैं अगले साल वो मां बन सकती हैं। अगर ऐसा होगा तो वो खुद सभी को बताएंगी।
प्रेग्नेंसी की वजह से रूकी कैटरीना की फिल्म की शूटिंग
कैटरीना कैफ कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें बच्चों से बहुत ज्यादा लगाव है। वो चाहती हैं जल्द मां बनी हैं। हम उम्मीद एक्ट्रेस की इच्छा जल्द पूरी हो। विक्की और कैटरीना ने साल 2021 में शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी। दोनों के एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करते हुए देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा मेरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ दिखेंगी। कैटरीना आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले जरा में नजर आएंगी।
