Katrina Kaif Celebrated Holi: आज होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोग इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक सेलेब्स सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे है। अब कटरीना कैफ ने भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने ससुराल वालों के साथ होली का त्यौहार मनाती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक खास शख्स भी नजर आ रही हैं।
Katrina Kaif
कटरीना कैफ ने खास अंदाज में परिवार वालों के साथ होली मनाई है। इस दौरान पूरा परिवार सफेद कपड़े पहने, रंगों में लिपटा हुआ नजर आ रहा है। लोग इस फैमली फोटो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हमेशा अपने ससुराल वालों यानी विक्की कौशल के परिवार के साथ खूबसूरत पलों को अच्छे से मना रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने 14 मार्च को होली के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्की कौशल, सास वीना कौशल, ससुर शाम कौशल, देवर सनी कौशल और अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि इसाबेल इस घर की छोटू बहू बनने वाली है। कई बार सनी कौशल को कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ स्पॉट किया गया था, जिससे सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
विक्की कौशल हाल ही में फिल्म 'छावा' में नजर आए थे। एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में 528.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके अलावा एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे।
