Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा-हिना खान ने रचवाई पति के नाम की मेहंदी, शेयर की PICS

देश ही नहीं दुनियाभर में करवाचौथ की धूम देखने को मिल रही है। प्रियंका चोपड़ा और हिना खान जैसी स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वो करवाचौथ कैसे मना रही हैं।

भारत में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार हर महिला अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखती है, जिस कारण इसकी काफी मान्यता है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी इससे अलग नहीं हैं। यहां काम करने वाली हीरोइन्स भी करवाचौथ के त्योहार पर व्रत रखती हैं और हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं। प्रियंका चोपड़ा और हिना खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि ये दोनों भी करवाचौथ को सेलीब्रेट कर रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 3 बब्बर शेरों के सामने Ranbir Kapoor ने Alia को किया था प्रपोज, बोले- 'मेरी शेरनी सामने खड़ी थी'

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा-हिना खान ने रचवाई पति के नाम की मेहंदी, शेयर की PICS

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा-हिना खान ने रचवाई पति के नाम की मेहंदी, शेयर की PICS

Priyanka Chopra ने शेयर की करवाचौथ की फोटोज

Priyanka Chopra ने शेयर की करवाचौथ की फोटोज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहने लगी हो लेकिन करवाचौथ सेलीब्रेट करना कभी नहीं भूलती हैं। इंस्टाग्राम के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने निक के नाम की मेहंदी लगवा दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "जो भी करवाचौथ सेलीब्रेट कर रहे हैं, उनके लिए बधाई। मैंने भी अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवा ली है।" प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने निक-मालती की पिक के साथ गली में आज चांद निकला गाना लगाया है। इस तस्वीर को उन्होंने अपनी पूरी दुनिया बताया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ का क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया बयान, अमृतसर से खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल

End of Feed