Naagzilla Shooting Start: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बैक टू बैक फिल्में साइन कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को पूरा करते ही कार्तिक आर्यन ( Kartik Aryan) अपनी नेक्स्ट मूवी शूट करने में जुट गए। उनकी अगली फिल्म है 'नागजिला' जिसकी घोषणा कुछ ही महीनों पहले हुई थी। अब महावीर जैन फिल्म्स ने फिल्म का मुहूर्त किया है। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने नारियल फोड़कर फिल्म का शुभआरंभ कर दिया है। धर्मा प्रोडक्शन ने सेट से कुछ क्लिप्स शेयर की हैं।
Image Source: Instagram
निर्माताओं ने फिल्म के मुहूर्त समारोह का वीडियो शेयर किया है । जिसमें कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) , करण जौहर( Karan Johar) और टीम अन्य सदस्य भी शूटिंग शुरू होने से पहले पूजा करते नजर आए। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "हम सिर्फ़ शूटिंग नहीं कर रहे हैं... हम #नागज़िला की दुनिया में कदम रख रहे हैं! पहला दिन हँसी, आशीर्वाद, सकारात्मकता और ढेर सारी मस्ती से भरा रहा!" एक फैन ने लिखा, "बहुत उत्साहित हूँ"। एक अन्य ने लिखा, "बधाई हो।" इससे पहले एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी शूटिंग शुरू होने की खबर फैंस को सुनाई थी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्लिप बोर्ड के साथ फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
दिलचस्प होने वाली है नागजिला
कार्तिक आर्यन नागजिला में इच्छाधारी नाग प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म से कार्तिक का पहला लुक इसी साल अप्रैल में जारी किया गया था। इसके बाद करण जौहर ने इसका मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इंसानों वाली फिल्में तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली फिल्म! ‘नागज़िला’ – नाग लोक का पहला कांड... प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद आ रहे हैं मज़ा फैलाने, इस नाग पंचमी पर, 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में!” इस फिल्म का निर्माण करण जौहर( Karan Johar) , महावीर जैन, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मृगदीप सिंह लांबा और सुजीत जैन मिलकर कर रहे हैं। ‘नागज़िला’ को एक अनोखी एंटरटेनमेंट फिल्म बताई जा रहा है।
