कार्तिक आर्यन की Captain India को मिली रिलीज डेट, 2027 की इस तारीख को दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 23, 2026, 09:08 PM IST

Captain India Release Date: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अपकमिंग फिल्म कैप्टन इंडिया (Captain India) की रिलीज डेट को लेकर खुलासा हो गया है। फिल्म कैप्टन इंडिया इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Captain India Release Date: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अपकमिंग फिल्म कैप्टन इंडिया (Captain India) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म कैप्टन इंडिया का धांसू सा पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म कैप्टन इंडिया के इस पोस्टर को देखने के बाद हर किसी को इसकी सीरीज डेट का इंतजार था। इन सब के बीच अब फिल्म कैप्टन इंडिया की रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कैप्टन इंडिया कब रिलीज होने वाली है। (ये भी पढ़ें:कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग पूरी होने पर Anurag Basu का बड़ा खुलासा, बोले 'शूटिंग में ज्यादा समय...')

Captain India Release Date

कार्तिक आर्यन की फिल्म कैप्टन इंडिया को मिली रिलीज डेट (Image Source: IMDb)

कब रिलीज होगी 'कैप्टन इंडिया'?

एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म कैप्टन इंडिया को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म कैप्टन इंडिया की रिलीज डेट से जुड़ा अपडेट है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म कैप्टन इंडिया की रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म कैप्टन इंडिया 13 अगस्त साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म कैप्टन इंडिया की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस काफी समय से फिल्म कैप्टन इंडिया की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। (ये भी पढ़ें:कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' के लिए लंबा हुआ फैन्स का इंतजार, 2027 में इस दिन होगी रिलीज)

अनुराग बसु ने रिलीज डेट पर तोड़ी चुप्पी

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म को लेकर भी एक अपडेट आया है। कुछ समय से फिल्म के लेट होने की बातें सामने आ रही थीं, लेकिन अब टीम ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म का काम बिना किसी रुकावट के चल रहा है और सब कुछ तय समय के अनुसार हो रहा है। Pinkvilla से बात करते हुए अनुराग बसु ने कहा कि 'हम पूरी तरह समय पर चल रहे हैं और शूटिंग अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर हमें पूरा भरोसा है और हम इसे इसी साल दर्शकों के सामने लाने वाले हैं, जैसा पहले तय किया गया था।'

End of Feed