Kartik Aaryan को लगी गंभीर चोट !! Kabir Khan की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा

Kartik Aaryan Injured on Kabir Khan's Film Set: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी खबर सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। शूटिंग करते हुए कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट आई है।

Kartik Aaryan Injured on Kabir Khan's Film Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कुछ दिनों पहले ही कबीर खान की नई फिल्म की शूटिंग शुरू की है। अभिनेता को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म के एक मुश्किल एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते समय कार्तिक आर्यन के घुटने में गंभीर चोट लगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' बनाएगी इतिहास, ScreenX में रिलीज होने वाली बनेगी पहली भारतीय फिल्म)

Kartik Aaryan Injured on Kabir Khan's Film Set

एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन (Pic Credit: Instagram)

एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों के दौरान हुआ। कुछ बड़े सीन्स शूट किए जा रहे थे। इन सीन्स के लिए कार्तिक आर्यन लंबे समय से एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे थे। चोट लगने के बाद अभिनेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक को Fortis Raheja Hospital में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हो सकती है घुटने की सर्जरी

बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी की जा सकती है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद उनकी रिकवरी को देखते हुए वह दोबारा अपने काम पर लौटेंगे। फिलहाल अभिनेता की चोट कितनी गंभीर है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कार्तिक के फैंस उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Avengers Doomsday' की प्री-सेल्स ने 'Spider-Man Brand New Day' को चटाई धूल, तगड़ी ओपनिंग लेगी मार्वल की फिल्म)

End of Feed