Kartik Aaryan-Vicky Kaushal ने मारी अनीज बज्मी की फिल्म को लात!! इस एक्टर की चमकी किस्मत

ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन ने डायरेक्टर अनीस बज्नी की जिस फिल्म के लिए हरी झंडी दिखाई है, वो पहले कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल के लिए ऑफर हुई थी। कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल को फिल्म का आइडिया पसंद नहीं आया, जिसके बाद अनीस बज्नी ने वरुण धवन का रुख किया है।

बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार एक्टर वरुण धवन ने डायरेक्टर अनीस बज्नी के साथ एक एक्शन मूवी के लिए हाथ मिलाया है। अनीस बज्नी (Anees Bazmi) ने साल 2022 में भूल भुलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। भूल भुलैया 2 के बाद अनीस बज्नी एक एक्शन मूवी बनाने की सोच रहे थे, जिसके लिए उन्होंने वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ हाथ मिलाया है। वरुण धवन और अनीस बज्नी अपनी फिल्म को साल 2023 में शुरू करेंगे, जिसकी शूटिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Kartik Aaryan-Vicky Kaushal ने मारी अनीज बज्मी की फिल्म को लात!! इस एक्टर की चमकी किस्मत

Kartik Aaryan-Vicky Kaushal ने मारी अनीज बज्मी की फिल्म को लात!! इस एक्टर की चमकी किस्मत

वरुण धवन और अनीस बज्नी की अपकमिंग मूवी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार डायरेक्टर इस मूवी के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को साइन करना चाहते थे। कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 बनाने का बाद अनीस बज्नी ने यह कहानी सुनाई थी लेकिन एक्टर को यह आइडिया उतना बेहतरीन नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अनीस बज्नी ने 3 कहानियां कार्तिक आर्यन को सुनाई थीं, जिनमें से एक वही थी जो वरुण धवन ने साइन की है। कार्तिक आर्यन की न सुनने के बाद अनीस बज्नी ने विक्की कौशल का रुख किया था। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी अनीस बज्नी की फिल्म ठुकरा दी, जिसके बाद उन्होंने वरुण धवन को अप्रोच किया।

End of Feed