Kartik Aaryan To Play Don Hussain Ustara In Vishal Bhardwaj Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों को खूब एंटरटेन किया है। उनके खाते में इस वक्त कई फिल्में हैं, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में 'चंदू चैंपियन' से लेकर 'भूल भुलैया 3' तक शामिल है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को कॉमिक रोल के साथ-साथ साइको के रोल में भी देखा जा चुका है। खास बात तो यह है कि अब कार्तिक आर्यन को डॉन के अवतार में भी देखने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 में कार्तिक आर्यन संग डांस करेंगी विद्या बालन, मेकर्स ने की है तगड़ी प्लानिंग
दरअसल, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के हाथ एक मूवी लगी है, जिसमें वह बतौर डॉन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को जहां विशाल भारद्वाज डायरेक्ट करेंगे तो वहीं साजिद नाडियाडवाला द्वारा मूवी को प्रोड्यूस किया जाएगा। कार्तिक आर्यन से जुड़ी इस बात की जानकारी एंटरटेनमेंट रिपोर्टर राहुल राउत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। खबर की मानें तो फिल्म में कार्तिक आर्यन डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार अदा कर सकते हैं, जिसने अंडरवर्ल्ड के चर्चित इंसान दाऊद इब्राहिम से पंगा लिया था। हालांकि फिल्म को टाइटल मिलना अभी बाकी है। साथ ही मूवी की शूटिंग इसी साल सितंबर तक शुरू हो सकती है।
खबरों की मानें तो विशाल भारद्वाज पहले ये फिल्म दीपिका पादुकोण और इरफान खान के साथ बनाना चाहते थे। उन्होंने मूवी को 'सपना दीदी' नाम भी दिया था। लेकिन किसी तरह से प्रोजेक्ट नहीं बन पाया। ऐसे में विशाल भारद्वाज ने अपनी स्क्रिप्ट को ट्विस्ट देते हुए फिल्म कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ बनाने का फैसला किया है। वहीं कार्तिक आर्यन की बात करें तो इस वक्त उनके पास 'चंदू चैंपियन', 'भूल भुलैया 3', 'आशिकी 3' और करण जौहर की एक मूवी मौजूद है।
