कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की रोमांटिक ड्रामा को मिला फाइनल टाइटल? आशिकी 3 नहीं होगा नाम!!

Kartik Aaryan upcoming film update: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। लोगों का ये मानना है कि दोनों फिल्म आशिकी 3 में दिखाई देंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

Kartik Aaryan upcoming film update: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। कुछ महीने पहले ही कार्तिक आर्यन की इस मूवी का टीजर सामने आया, जिसे देख लोग गदगद हो गए थे। इस मूवी को लोग आशिकी 3 से जोड़ रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया है। इस बीच आशिकी 3 को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें फिल्म के टाइटल के बारे में जानकारी दी गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

kartik aaryan romantic film

Pic Credit- Kartik Aaryan instagram

आशिकी 3 नहीं होगा फिल्म का नाम

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म को पहले 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन जब मुकेश भट्ट और भूषण कुमार के रास्ते अलग हुए, तो भूषण ने इसे एक अलग फिल्म के रूप में बनाने का फैसला किया। मिड-डे को एक सोर्स ने बताया कि मेकर्स ने फिल्म का नाम रखते समय 'आशिकी' का सीधा जिक्र करने से बचने के लिए पहले से यह कदम उठाया। टीम एक ऐसा नाम चाहती थी जो पुरानी यादों को ताजा करें, लेकिन कानूनी पचड़े से दूर रहे। सूत्र ने कहा, 'तू मेरी जिंदगी है' नाम एकदम सही लगा।'सूत्र ने आगे बताया, 'ये एक क्लासिक प्रेम कहानी है। रिलीज में अभी छह महीने से ज्यादा समय है, जिससे टीम को कुछ और गाने जोड़ने का मौका मिलेगा। अभी मुंबई में फिल्म का लेटेस्ट शेड्यूल चल रहा है, और शूटिंग 2025 के अंत तक चलेगी, जिसमें कुछ पैच वर्क 2026 की शुरुआत में होगा।' रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स कार्तिक और श्रीलीला की इस बड़ी फिल्म को 1 मई 2026 को रिलीज करने की सोच रहे हैं। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed