Kartik Aaryan-Sara Ali Khan में पक रखी 'इश्किया खिचड़ी'? वायरल वीडियो देख लगने लगीं अटकलें, पर यह है सच्चाई

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 12, 2023, 11:33 AM IST

Kartik Aaryan-Sara Ali Khan Viral Video: दरअसल, आर्यन मौजूदा समय में बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में गिने जाते हैं। वह अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। पहली दफा वह "लव आजकल" फेम सारा को लेकर लाइमलाइट में आए थे, जबकि सारा ने भी एक इंटरव्यू में कबूला था कि उनका कार्तिक पर क्रश है।

Kartik Aaryan-Sara Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ये मीडिया के सामने साथ पोज़ देते नजर आए। आर्यन इस दौरान अपने चिर-परिचित अंदाज में फुल एटीट्यूड में नजर आए, जबकि खान खासा खिलखिलाते हुए बेहद खुश दिखीं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग भी एक पल को इन दोनों कलाकारों को साथ में देखकर काफी खुश होने लगे, पर यह वीडियो सही नहीं है। असल में यह मॉर्फ्ड (एडिटेड) वीडियो क्लिप है, जिसे कुछ फैंस ने ही अपने हिसाब से एडिट कर के पोस्ट कर दिया। आइए, जानते हैं कि इस पूरे नजारे की सच्चाई:

Kartik Aaryan-Sara Ali Khan Viral Video

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में ये दोनों कलाकार साथ दिखाए गए। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

वायरल वीडियो क्या कुछ नजर आया?

दरअसल, 12 जून 2023 को इंस्टाग्राम पर इस शॉर्ट वीडियो को इंस्टैंट बॉलीवुड (instantbollywood) नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। यह क्लिप Madhu Mantena-Ira Trivedi के रिसेप्शन के दौरान की थी और इसमें नीले सूट में आर्यन नजर आए, जबकि गुलाबी सूट में खान थीं। सारा इस क्लिप में आर्यन के आगे थीं और खासा खुश नजर आईं। वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया था- अगर कियारा कथा हैं, तब सारा क्या हैं...? सबसे अच्छे कमेंट को पिन किया जाएगा।

...तो इस जगह था असल पेंच

आपके प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की टीम ने जब इस वीडियो का फैक्ट चेक किया तो साफ समझ आया कि इस वीडियो के साथ छेड़खानी की गई है। दो वीडियो के हिस्सों को मिलाकर एक बनाया गया था। बैकग्राउंड में आर्यन वाली लोकेशन और वह थे, जबकि सारा को आगे से ऐड किया गया था। जिस तरह से सारा की पूरी बॉडी मूव हो रही थी...समझ आ रहा था कि उनके कटआउट को इस क्लिप में फिट किया गया था। बाद में यह चीज और स्पष्ट तब हो गई, जब सारा की बॉडी इफेक्ट्सनुमा बढ़कर आगे आने लगी। समझा जा सकता है कि कुछ फैंस ने क्लिप को मॉर्फ कर के पोस्ट किया।

सोशल मीडिया ने यूं किया रिएक्ट

हालांकि, वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। रोहन अरोड़ा नाम के यूजर ने कहा कि वे दोनों वाकई में क्यूट लग रहे हैं, जबकि मुस्कान सायरा ने कहा कि यह इंटरनेट पर आज दिखने वाली सबसे अच्छी चीज है। जेनिफर एम्मा ने इसे आशिकी बताया और डिप्स0019 नाम के हैंडल से कहा गया- यह क्या ड्रामा है! एडिट कर के क्यों पोस्ट कर रहे हो?

End of Feed