Naagzilla Update: कार्तिक आर्यन की फिल्म में हुई साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल

Naagzilla Update: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' के बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। इस बीच फिल्म 'नागजिला' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'नागजिला' में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Naagzilla Update: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी के बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि नागजिला का शूट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस बीच फिल्म 'नागजिला' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'नागजिला' में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

kartik naagzilla

pic credit- naagzilla/instagram

कार्तिक आर्यन की फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

कार्तिक आर्यन कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और फिलहाल वे 'नागजिला' नाम की कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वे इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म दर्शकों को मजेदार और मनोरंजक सफर पर ले जाने का वादा करती है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की लीडिंग लेडी प्रीति मुकुंदन हैं। यह फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बैक्ड है। प्रीति मुकुंदन पहले तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2024 में तेलुगु हॉरर-कॉमेडी 'ओम भीम बुश' से अभिनय की शुरुआत की, जिसे श्री हर्ष कोनुगंटी ने लिखा और निर्देशित किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में धमाल मचाया।

End of Feed