कार्तिक-करण की नेक्स्ट मूवी का नाम होगा 'Naagzilla', सितंबर से शुरू होगी शूटिंग

Kartik Aaryan's Next is Naagzilla: कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थी कि करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही क्रिएचर कॉमेडी के लिए मेकर्स ने अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट कर लिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इस क्रिएचर कॉमेडी का टाइटल अब मेकर्स ने 'नागजिला' रख दिया है।

Kartik Aaryan's Next is Naagzilla: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इस समय अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी के शूटिंग से कार्तिक-श्रीलीला की कई पिक्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इस रोमांटिक ड्रामा के अलावा कार्तिक आर्यन को लेकर यह भी रिपोर्ट्स हैं कि वो एक क्रिएचर कॉमेडी में नजर आएंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को अब टाइटल मिल गाया है।

Kartik Aaryan and Karan Johar

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने इस क्रिएचर कॉमेडी के लिए करण जौहर और महावीर जैन संग हाथ मिलाया है। अब इस मूवी का टाइटल 'नागजिला' रखा गया है। इस फिल्म का टाइटल हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'गॉडजिला' से लिया गया है। यह फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनाई जाएगी। फिल्म को महावीर जैन डायरेक्ट करेंगे। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद अक्षय कुमार लेकिन बाद में कार्तिक आर्यन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू की जाएगी।

End of Feed