सलमान खान के डायरेक्टर संग Kartik Aaryan ने मिलाया हाथ !! अनीस बज्मी की फिल्म को मारी लात

Kartik Aaryan in Kabir Khan's Next: रिपोर्ट्स की मानें तो अनीस बज्मी की फिल्म के ऑफर को ना कहने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने जाने-माने डायरेक्टर कबीर खान के साथ हाथ मिला लिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन पहली बार बड़े परदे पर एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे।

Kartik Aaryan in Kabir Khan's Next: 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद से ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता बन गए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर भी कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के लिए बेताब हैं। बीते कई दिनों से रिपोर्ट्स आ रही थीं कार्तिक आर्यन ने कबीर खान के साथ उनकी अगली फिल्म को करने के लिए हां कर दी है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि कबीर सिंह संग हाथ मिलाने के लिए कार्तिक आर्यन ने अनीस बज्मी को फिल्मों को करने से मना कर दिया था। कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म को करने के लिए कार्तिक आयन बेहद उत्साहित हैं। फिल्म से जुड़े ताजा अपडेट के मुताबिक कार्तिक आर्यन इसमें एक बॉक्सर का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Kabir Khan and Kartik Aaryan

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन फिल्म में एक बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे। इस किरदार को परफेक्ट तरीके से निभाने के लिए कार्तिक आर्यन ने मेहनत भी शुरू कर दी है। फैन को अभिनेता अब अगली फिल्म में आपको दुबले-पतले कार्तिक देखने को नहीं मिलेंगे। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया हा कि कार्तिक आर्यन के लिए यह एक बड़ी चुनौती होने जा रही है। उन्हें बॉक्सर की भूमिका निभाने के लिए बॉडी भी बनानी पड़ेगी। कार्तिक आर्यन ने पहले ही राजकोट में राहुल भट्ट के अंडर ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। कार्तिक आर्यन से पहले राहुल भट्ट ने आमिर खान को 'दंगल' के लिए भी ट्रेन किया था। यही वजह है कि कबीर खान ने कार्तिक आर्यन के लिए राहुल भट्ट को बोर्ड पर लिया है।

End of Feed