Kartik Aaryan ने लालबागचा राजा को समर्पित किया नेशनल अवॉर्ड, बोले- ‘गणपति बप्पा मोरया’

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2026, 01:42 PM IST

Kartik Aaryan At Lalbaugcha Raja: कार्तिक आर्यन के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतना बेहद खास पल है। इस सम्मान के बाद अभिनेता ने बप्पा को याद किया और अपनी खुशी खास अंदाज में जाहिर की।

Kartik Aaryan At Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के लिए 22 सितंबर का दिन बेहद खास रहा। एक्टर को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें ये सम्मान दिया। अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद कार्तिक आर्यन पोस्ट करके लोगों का भी धन्यवाद किया। अब इन सब के बीच कार्तिक आर्यन लालबागचा राजा के दरबार में नजर आए। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Kartik Aaryan At Lalbaugcha Raja

कार्तिक आर्यन का नया वीडियो हुआ वायरल (Image Source: Zoom Instagram)

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कार्तिक आर्यन का अभी हाल ही में सामने आया वीडियो है। इस वीडियो में नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक आर्यन ने लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने इस सम्मान को बप्पा के चरणों में समर्पित करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। कार्तिक आर्यन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन एकदम नए लुक में नजर दिखाई दिए। इस वीडियो पर कार्तिक आर्यन के फैंस जमकर कमेंट्स करते नजर आए।

End of Feed