Kartik Aaryan ने तोड़ा Pashmina Roshan से नाता? अफेयर की उड़ी थीं अफवाहें

Kartik Aaryan-Pashmina Roshan Break up: कार्तिक आर्यन को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि वो ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं।

Kartik Aaryan-Pashmina Roshan Break up: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का करियर इन दिनों टॉप पर है। अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि कार्तिक आर्यन बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं। इन खबरों ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय साथ में बिता रहे हैं और कई मौकों पर साथ देखे जा चुके हैं। हालांकि 'भूल भुलैया 2' एक्टर के सोर्स ने इस तरह के दावों से इंकार किया था। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कार्तिक और पश्मीना अलग हो गए हैं।

Kartik aaryan and Pashmina

रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया लेकिन जब चीजें एकदम बदल गई हैं। दोनों ने अब अलग होने का फैसला किया है। कार्तिक और पश्मीना ने पिछले 5-6 महीनों से एक साथ बहुत समय बिताया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों के बीच चीजें काम नहीं कर रही थीं और इसलिए वे पहले ही ब्रेकअप कर चुके हैं।

End of Feed